मुंबई, 16 अक्टूबर सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सकारात्मक समीक्षाओं और प्रशंसकों के उत्साह के बीच फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 59.70 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
हालांकि, शानदार शुरुआत के बावजूद यह रजनीकांत की पिछली फिल्म 'कुली' के पहले दिन के 65 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पीछे नहीं छोड़ सकी। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर में 16,599 से अधिक शोज के जरिए यह कमाई की। दुनियाभर में इसका पहले दिन का कारोबार 125.25 करोड़ रुपये रहा।
फिल्म की कमाई में तमिल संस्करण का सबसे बड़ा योगदान रहा। तमिल भाषा में 9,326 शोज से 43.35 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगू संस्करण ने 2,792 शोज के जरिए 12.50 करोड़ रुपये जुटाए। वहीं, कन्नड़ संस्करण से 35 लाख रुपये का कारोबार हुआ। इन आंकड़ों के बीच हिंदी संस्करण की कमाई अपेक्षाकृत कम रही।
हिंदी पट्टी में फिल्म की रिलीज प्रभावित होने का असर भी इसके कारोबार पर पड़ा। ओटीटी रिलीज से जुड़ी विंडो के विवाद के कारण उत्तर भारत के पीवीआर-आईनॉक्स सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज नहीं हो सकी। हिंदी संस्करण ने 4,371 शोज से केवल 3.50 करोड़ रुपये कमाए। हालांकि, पहले दिन के कुल कारोबार से फिल्म ने मजबूत शुरुआत की है, लेकिन अब इसके सामने 'कुली' की ओपनिंग का रिकॉर्ड पार करने की चुनौती होगी।
Breaking News
- मन जागृति अभियान के तहत मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यक्रम, सहयोगी संस्थाएं सम्मानित
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने सड़कों की मरम्मत और बीटी पैच कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- सुकमा : सेवा की कहानी : एक फोन कॉल और दूर हुआ अंधेरा
- दुर्ग न्यायालय में तकनीक से सिमट रही दूरी, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जमानत आवेदन का निराकरण, मुंबई और चेन्नई के गवाहों के बयान दर्ज
- सेवा सेतु शिविर से आसान हुए नागरिकों के काम, मौके पर ही मिले जरूरी राजस्व दस्तावेज
- केबीसी 18: 'रामायण' की स्टारकास्ट संग दिखेंगे अमिताभ बच्चन
- जेलर 2' की पहले दिन की कमाई आई सामने
- पीएम मोदी के सामने अर्शदीप सिंह ने वैभव सूर्यवंशी से की मस्ती, 15 साल के बैटर का रिएक्शन वायरल
- भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला आज छत्तीसगढ़ के रायपुर में
- 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभंकर लांच
जेलर 2' की पहले दिन की कमाई आई सामने















