नई दिल्ली, 19 अक्टूबर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने सोमवार को शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन और महानवमी के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
राष्ट्रपति ने एक्स पर लिखा, "दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर, मैं देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।"
ओम बिरला ने कहा कि गंधर्व, यक्ष, अन्य दिव्य प्राणी, असुर और अमर सभी सदैव उनकी सेवा में तत्पर रहें। वे सिद्धियों को प्रदान करने वाली 'सिद्धिदा' हैं। ज्ञान, साधना और सिद्धि की अधिष्ठात्री माँ सिद्धिदात्री का दिव्य स्वरूप जीवन में विवेक, आध्यात्मिक चेतना और आत्म-बोध का संचार करता है। माँ भगवती की असीम कृपा से प्रत्येक व्यक्ति का जीवन ज्ञान, संतुलन और धर्म से परिपूर्ण हो। भौतिक उन्नति के साथ-साथ आध्यात्मिक उत्कर्ष का मार्ग भी प्रशस्त हो। माँ सिद्धिदात्री का पावन आशीर्वाद संपूर्ण विश्व में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का प्रसार करे और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण हों।
राजनाथ सिंह ने कहा कि महानवमी के पावन पर्व पर, मां दुर्गा से प्रार्थना हैं कि वे सभी को सच्चा विवेक, समझ, विनम्रता और सत्कर्मों की प्रेरणा प्रदान करें। सभी की प्रत्येक उपलब्धि लोक-कल्याण का माध्यम बने और सभी का जीवन सेवा, भक्ति तथा धर्म के मार्ग पर अग्रसर हो। माँ सिद्धिदात्री की असीम कृपा सभी पर बनी रहे।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी नागरिकों के जीवन में सदैव सुख, शांति और समृद्धि लाए।
केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि प्रणाम। चार भुजाओं वाली माँ सिद्धिदात्री सभी को सिद्धियां प्रदान करें।
केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याणमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गंधर्वों, यक्षों, अन्य देवताओं और असुरों द्वारा पूजित माँ, सभी भक्तों को सिद्धियां प्रदान करने वाली बनी रहें। करुणामयी माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप, माँ सिद्धिदात्री, जो आठ सिद्धियों और नौ निधियों की दात्री हैं, की कृपा से सभी भक्तों के जीवन में गौरव, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य आए। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों और संपूर्ण सृष्टि का कल्याण हो। दिव्य माँ के चरणों में यही प्रार्थना है।
केन्द्रीय कपड़ामंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि नवरात्रि के इस अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन पर, माँ दुर्गा के नौवें स्वरूप 'माँ सिद्धिदात्री' का आशीर्वाद आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।
Breaking News
- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई
- मोरन नदी पर बनेगा पुल, महाअष्टमी पर मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
- नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
- कनाडा में दो भारतीय मूल के नेता बने मेयर: हर्षन रामदास ने फर्नी, तो सुरिंदरपाल ने विलियम्स लेक से दर्ज की जीत
- पृथ्वी विज्ञान में संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने के लिए मंत्रालय और AcSIR में समझौता
- नवरात्रि के 9 दिन के व्रत के बाद पारण में न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
- क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?
- घरेलू खिताबों के बाद वैश्विक चुनौती, S8UL Esports ने जीते दो टूर्नामेंट
- एक रात, एक फैसला और ढेर सारा सस्पेंस... तैयार रखिए इन फिल्मों और शो की वॉचलिस्ट
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष व अन्य ने महानवमी पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं















