नई दिल्ली, 19 अक्टूबर घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सांकेतिक गिरावट का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। भाव में हुए बदलाव के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,35,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी मामूली कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,35,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,35,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। भोपाल में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,35,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,47,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,35,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,35,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
देश के अन्य राज्यों की तरह कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजार में भी आज सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख बना हुआ है। इन तीनों राज्यों की राजधानियों बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना 1,47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह इन तीनों शहरों के सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोना 1,35,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Breaking News
- राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर, लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर होगी कार्रवाई
- मोरन नदी पर बनेगा पुल, महाअष्टमी पर मंत्री नेताम ने किया भूमिपूजन
- नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ
- कनाडा में दो भारतीय मूल के नेता बने मेयर: हर्षन रामदास ने फर्नी, तो सुरिंदरपाल ने विलियम्स लेक से दर्ज की जीत
- पृथ्वी विज्ञान में संयुक्त पीएचडी कार्यक्रम शुरू करने के लिए मंत्रालय और AcSIR में समझौता
- नवरात्रि के 9 दिन के व्रत के बाद पारण में न करें ये गलतियां, वरना हो सकती है पेट की परेशानी
- क्या है इसबगोल इस्तेमाल करने का सही तरीका?
- घरेलू खिताबों के बाद वैश्विक चुनौती, S8UL Esports ने जीते दो टूर्नामेंट
- एक रात, एक फैसला और ढेर सारा सस्पेंस... तैयार रखिए इन फिल्मों और शो की वॉचलिस्ट
सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक















