Breaking News

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव


शहर 19 October 2026
post

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में पहुंचे शिक्षा मंत्री यादव

दुर्ग  नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 के दुर्गा पूजा पंडाल में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने उत्कल महारानी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान उत्कल युवा समिति  के युवाओं ने शिक्षा मंत्री यादव का आत्मीय स्वागत किया तथा उत्कल समाज की संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक उत्कल स्मृति चिह्न भेंटकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर युवाओं ने समाज की धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दुर्गा पूजा के इस पावन अवसर पर समाज के लोगों में उत्साह एवं हर्ष का माहौल रहा।

इन युवाओं की रही उपस्थिति
इस अवसर पर अभिषेक टंडन, प्रिंस, पीयूष टंडन, अर्जुन सोना, नीरज बॉय, दिग्विजय तांडी, मुकेश कुमार, सुभाष सोना, रोहित महानंद, ओंस टोबा, बलराम कुमार, सूरज, मुकेश टंडन एवं निकेश तांडी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे।

नवयुवक उत्कल दुर्गा उत्सव समिति, तितुरडीह, वार्ड क्रमांक 19 ने सामाजिक एकता, भाईचारे और उत्कल समाज की गौरवशाली संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.