Breaking News

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं


देश 20 October 2026
post

राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजया दशमी के अवसर पर देश और विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को शुभकामनाएं दी हैं।

 सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान राम की रावण पर विजय का स्मरण करने वाला यह त्योहार विशेष महत्व रखता है। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भगवान राम को धर्म और नैतिक आचरण का प्रतीक माना जाता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की विजय का उत्सव है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिकों को देश की विरासत के महान आदर्शों को बनाए रखने और एक विकसित भारत और समावेशी समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने सभी देशवासियों को सुख, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की शुभकामनाएं दीं।

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज दशहरा और विजया दशमी के अवसर पर विश्वभर में रहने वाले नागरिकों और भारतीय प्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उपराष्ट्रपति ने कहा कि ये त्यौहार भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, साझा सभ्यतागत मूल्यों और विविधता में एकता की अटूट भावना को दर्शाते हैं। श्री राधाकृष्णन ने कहा कि ये त्यौहार बुराई पर अच्छाई की शाश्वत विजय की याद दिलाते हैं और सत्य, न्याय और निष्ठा में विश्वास को मजबूत करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि ये त्यौहार देश भर में विभिन्न रूपों में अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। उपराष्ट्रपति ने यह भी कामना की कि ये त्यौहार सद्भाव और भाईचारे के बंधन को मजबूत करें और नागरिकों को एक शांतिपूर्ण, समृद्ध और समावेशी भारत की दिशा में मिलकर काम करने के लिए प्रेरित करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज विजया दशमी के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कामना व्यक्त की कि विजय का यह त्योहार, जो आनंद और दृढ़ विश्वास से भरा है, सभी के संकल्पों को नई शक्ति प्रदान करे । श्री मोदी ने आगे कामना की कि सभी का जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से परिपूर्ण हो।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.