Breaking News

इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर : भारत का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित


देश 21 October 2026
post

इतिहास के पन्नों में 22 अक्टूबर : भारत का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ सफलतापूर्वक प्रक्षेपित

भारत के अंतरिक्ष इतिहास में 22 अक्टूबर का दिन खास महत्व रखता है। वर्ष 2008 में इसी दिन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने देश का पहला चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-1’ लॉन्च किया था। इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से अंतरिक्ष में भेजा गया था।

चंद्रयान-1 को चांद की सतह, वहां मौजूद खनिजों और पानी की संभावित मौजूदगी का पता लगाने के लिए भेजा गया था। इस मिशन से मिले आंकड़ों के आधार पर वैज्ञानिकों को चांद की सतह पर पानी के अणुओं की मौजूदगी के महत्वपूर्ण संकेत मिले। यह खोज दुनिया भर के वैज्ञानिकों के लिए अहम साबित हुई और इससे अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की पहचान मजबूत हुई।

चंद्रयान-1 का मिशन करीब दस महीने तक सक्रिय रहा। बाद में अंतरिक्ष यान से संपर्क टूट गया, लेकिन तब तक यह कई महत्वपूर्ण जानकारियां भेज चुका था। इस मिशन की सफलता ने भारत के आगे के चंद्र अभियानों का रास्ता खोला। इसके बाद चंद्रयान-2 और चंद्रयान-3 जैसे मिशन भी भेजे गए।

चंद्रयान-1 ने साबित किया कि भारत अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता रखता है। 22 अक्टूबर का दिन आज भी देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की याद दिलाता है।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1796 - पेशवा माधव राव द्वितीय ने आत्महत्या।

1797 - फ्रांस सेना के आंद्रे-जैक्स गार्नेरिन ने सेना के लिए गुब्बारों के इस्तेमाल की हिमायत करते हुए एक विशाल गुब्बारा बनाया और करीब 3200 फुट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर पैराशूटिंग का प्रदर्शन किया।

1867 - नेश्नल यूनिवर्सिटी ऑफ कोलंबिया की आधारशिला रखी गयी।

1875 - अर्जेंटिना में पहले टेलीग्राफिक कनेक्शन की शुरुआत।

1879 - ब्रिटिश शासन के खिलाफ पहला राजद्रोह का मुकदमा बसुदेव बलवानी फड़के के खिलाफ।

1883 - न्यूयार्क में ओपेरा हाउस का उद्घाटन हुआ।

1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।

1963 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी घाटी परियोजना 'भाखड़ा नांगल' राष्ट्र को समर्पित की गई।

1964 - फ्रांसीसी दार्शनिक और लेखक ज्यां पाल सार्त्र ने नोबेल पुरस्कार ठुकराया।

1966 - ब्रिटेन के सबसे कुख्यात डबल एजेंटों में शुमार जार्ज ब्लेक दुस्साहसिक तरीके से जेल से फरार।

1975 - 'वीनस-9' अंतरिक्षयान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।

1975 - तुर्की के राजनयिक की वियना में गोली मारकर हत्या।

2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर।

2004 - सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।

2006 - अफगानिस्तान में अधिक नशीली दवाएँ जब्त की गईं।

2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्यूनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।

2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।

2010 - विकिलीक्स ने इराक और अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े हजारों गोपनीय अमेरिकी दस्तावेज सार्वजनिक किए।

2014 - माइकल जेहाफ बिडायु ने ओटावा में कनाडा के संसद पर हमला किया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गयी अौर तीन अन्य घायल हो गये।

2016 - भारत ने कबड्डी विश्व कप जीता।

जन्म

1873 - स्वामी रामतीर्थ - हिन्दू धार्मिक नेता थे, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।

1900 - अशफाक उल्ला ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।

1903 - त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।

1931 - ब्रिगेडियर भवानी सिंह - महावीर चक्र से सम्मानित जयपुर के महाराजा थे।

1935 - डी. वाई. पाटिल - भारतीय राजनीतिज्ञ और समाजसेवी हैं।

1937 - कादर खान, प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फ़िल्म अभिनेता।

1947 - अदम गोंडवी - भारतीय कवि थे।

1952 - ए. एस. किरण कुमार - भारत के प्रसिद्ध वैज्ञानिक हैं।

1973 - कोटागिरी श्रीधर - आंध्र प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक दल 'वाई. एस. आर. कांग्रेस पार्टी' के राजनीतिज्ञ हैं।

निधन

1680 - महाराणा राजसिंह - मेवाड़।

1893 - दलीप सिंह - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का सबसे छोटा पुत्र।

1933 - विट्ठलभाई पटेल - सरदार पटेल के बड़े भाई एवं प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।

1954 - ठाकुर प्यारेलाल सिंह - छत्तीसगढ़ में 'श्रमिक आन्दोलन' के सूत्रधार तथा 'सहकारिता आन्दोलन' के प्रणेता।

1954 - जीवनानन्द दास - बांग्ला भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.