आइची-नागोया, 21 अक्टूबर भारत के मनजीत ने आइची-नागोया एशियाई पैरा खेल-2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा के एफ-12/13 वर्ग में रजत पदक जीता। उन्होंने 61.41 मीटर भाला फेंककर अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वहीं जापान के युता वाकोह ने 59.66 मीटर के साथ स्वर्ण और जापान के ही केंटा वाकोह ने 58.60 मीटर के साथ कांस्य जीता
मनजीत ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो दूसरे प्रयास में किया। संयुक्त एफ-12/13 वर्ग की इस स्पर्धा में पदकों का फैसला केवल भाला फेंकने की दूरी के आधार पर नहीं, बल्कि रजा अंक प्रणाली के आधार पर हुआ।
जापान के युता वाकोह ने 914 रजा अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि मनजीत 838 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जापान के केंटा वाकोह ने 783 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।
भारत प्रतियोगिता की पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा। खबर लिखे जाने तक भारत के खाते में 12 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 46 पदक थे।
Breaking News
- देश की आजादी के लिए वीरों का बलिदान
- क्रोनिक हेपेटाइटिस बी के खिलाफ जंग में नई उम्मीद, अमेरिका से आई बड़ी खबर
- रामलला के दर्शन के लिए बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना
- -पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर बलिदान जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
- मुंबई के वड़ा पाव पर आया तमन्ना का दिल, वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज
- प्रधानमंत्री मोदी 31 अक्टूबर को गुजरात में राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में भाग लेंगे
- सर्दियों में जुकाम के लक्षण दिखते ही करें ये काम, जल्द मिलेगी राहत
- 15 मिनट में बनाएं स्वादिष्ट लौकी का हलवा
- बावुमा के 179 रन से बदला मैच, अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ रचा इतिहास
- 'लहंगा उठा देब...' गाने वाले रवि किशन बने प्रभु श्रीराम, भड़की जनता बोली- घोर कलयुग आ गया
एशियन पैरा खेल ; मनजीत ने भाला फेंक स्पर्धा के एफ-12/13 वर्ग में जीता रजत















