रायपुर, 22 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और संघ के पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक एवं समसामयिक विषयों पर चर्चा करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. मोहन भागवत आज शाम गोंडवाना एक्सप्रेस से बिलासपुर पहुंचेंगे। यहां से वे कोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर जाएंगे, जहां बौद्धिक वर्ग को संबोधित करेंगे।
प्रवास के दूसरे दिन संघ की प्रांतीय टोली की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रमुख संघ पदाधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान देश के विभिन्न समसामयिक मुद्दों के साथ संगठन से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
बिलासपुर में निर्धारित कार्यक्रमों और प्रांतीय टोली की बैठक में शामिल होने के बाद डॉ. भागवत देर शाम जबलपुर के लिए रवाना होंगे।
Breaking News
- वेनेजुएला ने की राउल कास्त्रो के खिलाफ अमेरिकी गिरफ्तारी वारंट की निंदा, क्यूबा के समर्थन की अपील
- दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- IMD ने केरल, तमिलनाडु और दूसरे इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है; कई राज्यों में आंधी-तूफान की संभावना है
- 7 दिन बाद तिहाड़ से बाहर आए सौरभ और रांका, निर्मला सीतारमण के पति का दीपके को समर्थन
- इतिहास के पन्नों में 23 अक्टूबर : आईपॉड ने बदल दिया संगीत सुनने का अंदाज, जेब में समा गई गीतों की दुनिया
- देश की आजादी के लिए वीरों का बलिदान
- क्रोनिक हेपेटाइटिस बी के खिलाफ जंग में नई उम्मीद, अमेरिका से आई बड़ी खबर
- रामलला के दर्शन के लिए बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालु अयोध्या धाम रवाना
- -पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने अमर बलिदान जवानों को दी श्रद्धांजलि, शहीद परिवारों का किया सम्मान
- मुंबई के वड़ा पाव पर आया तमन्ना का दिल, वीडियो में दिखा मजेदार अंदाज
दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आज बिलासपुर पहुंचेंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत












