रायपुर, 22 अक्टूबर छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर स्थित नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में रह रही 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की 19 अक्टूबर की मध्यरात्रि में मौत हो गई। सफारी प्रबंधन के अनुसार, उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) है।
जंगल सफारी प्रबंधन से गुरुवार काे मिली जानकारी के अनुसार फफोरी को वर्ष 2012 में वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत असम राज्य के चिड़ियाघर, गुवाहाटी से 12 वर्ष की उम्र में रायपुर लाया गया था, तब से वह यहीं रह रही थी।
नंदनवन जू के हिमालयन भालू बाड़े में फफोरी की मृत्यु के पश्चात वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी द्वारा नियमानुसार उसका पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद सफारी प्रबंधन और वन्यजीवों की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति में उसे श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।
इस दौरान नंदनवन जू एवं जंगल सफारी के संचालक सह-वनमंडलाधिकारी पंकज राजपूत, सहायक संचालक सहित वन विभाग के तमाम अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालक और सुरक्षा कर्मचारी मौजूद रहे। फफोरी के निधन पर जंगल सफारी प्रबंधन और उसकी देखरेख करने वाले कर्मचारियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। नंदनवन जू एवं जंगल सफारी प्रबंधन का कहना है कि वे वन्यजीवों की नियमित देखभाल, स्वास्थ्य निगरानी और उनके संरक्षण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाती हैं।
Breaking News
- अशफाक उल्ला खां जयंती: स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक को नमन
- स्वामी रामतीर्थ जयंती: ज्ञान, त्याग और आत्मशक्ति का संदेश
- श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम
- तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद
- हूती के हमलों के बाद अमेरिका ने दूतावास कर्मियों को सऊदी अरब छोड़ने काे कहा
- डीपसीक ने AI रेस को बढ़ावा देने के लिए $15 बिलियन का फंड इकट्ठा किया
- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट की हैट्रिक, क्रूड ऑयल बना वजह
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
- एशियाई पैरा खेल: ऊंची कूद में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण, वरुण को रजत और राहुल को कांस्य
- वनडे विश्व कप 2027 का क्वालिफायर प्लेऑफ नेपाल में , दिसंबर में काठमांडू में खेले जाएंगे मुकाबले
नंदनवन जू एवं जंगल सफारी में 25 वर्षीय मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत















