आइची-नागोया, 22 अक्टूबर एशियाई पैरा खेल-2026 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पैरा एथलेटिक्स तीन और पैरा तैराकी में एक और पदक अपने नाम किए। पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 स्पर्धा में भारत ने तीनों पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया। शैलेश कुमार ने स्वर्ण, वरुण भाटी ने रजत और राहुल ने कांस्य पदक जीता। वहीं, तैराक स्वातिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी-9 स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।
पुरुषों की ऊंची कूद टी-63 स्पर्धा में शैलेश कुमार ने 1.89 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। वरुण भाटी ने 1.84 मीटर की छलांग के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि राहुल 1.81 मीटर की छलांग लगाकर तीसरे स्थान पर रहे। इस तरह भारतीय खिलाड़ियों ने स्पर्धा के तीनों पदक जीतकर देश का परचम लहराया।
पैरा तैराकी में स्वातिक पाटिल ने पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक एसबी-9 स्पर्धा में एक मिनट 13.77 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक जीता। ईरान के शाहिन इजादियार ने रजत पदक हासिल किया, जबकि स्वर्ण पदक सिना जेघामिनेजाद के नाम रहा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्वातिक रजत पदक से लगभग आधा सेकंड पीछे रहे। इस पदक के साथ उन्होंने एशियाई पैरा खेल-2026 में अपना अभियान समाप्त किया।
Breaking News
- अशफाक उल्ला खां जयंती: स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक को नमन
- स्वामी रामतीर्थ जयंती: ज्ञान, त्याग और आत्मशक्ति का संदेश
- श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम
- तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद
- हूती के हमलों के बाद अमेरिका ने दूतावास कर्मियों को सऊदी अरब छोड़ने काे कहा
- डीपसीक ने AI रेस को बढ़ावा देने के लिए $15 बिलियन का फंड इकट्ठा किया
- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट की हैट्रिक, क्रूड ऑयल बना वजह
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
- एशियाई पैरा खेल: ऊंची कूद में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण, वरुण को रजत और राहुल को कांस्य
- वनडे विश्व कप 2027 का क्वालिफायर प्लेऑफ नेपाल में , दिसंबर में काठमांडू में खेले जाएंगे मुकाबले
एशियाई पैरा खेल: ऊंची कूद में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण, वरुण को रजत और राहुल को कांस्य















