काठमांडू, 22 अक्टूबर नेपाल में तकनीकी सुरक्षा से संबंधित खतरों के चलते अधिकांश सरकारी वेबसाइटें गुरुवार को अस्थायी रूप से बंद रहीं। सरकार ने कहा कि सुरक्षा सुनिश्चित होने और आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से दोबारा चालू किया जाएगा।
सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र ने बताया कि तकनीकी रूप से गंभीर सुरक्षा खामियां सामने आई हैं, जिससे दुनियाभर में पीएचपी आधारित सिस्टम प्रभावित हुए हैं।
केंद्र ने कहा, “इन सुरक्षा खामियों के कारण हमलावर बिना लॉगिन किए ही सर्वर पर कोड चला सकते हैं। संभावित नुकसान से बचने के लिए एहतियात के तौर पर कुछ सरकारी वेबसाइटों और सिस्टम को अस्थायी रूप से बंद किया गया है।”
केंद्र के मुताबिक दुर्गापूजा की छुट्टियों के दौरान भी सॉफ्टवेयर विकास तथा संचालन केंद्र और संबंधित तकनीकी टीमें सुरक्षा जोखिम को नियंत्रित करने में जुटी हुई हैं। केंद्र ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित होने और आवश्यक परीक्षण पूरे होने के बाद सिस्टम को चरणबद्ध तरीके से दोबारा चालू किया जाएगा।
Breaking News
- अशफाक उल्ला खां जयंती: स्वतंत्रता संग्राम के अमर नायक को नमन
- स्वामी रामतीर्थ जयंती: ज्ञान, त्याग और आत्मशक्ति का संदेश
- श्रद्धा और आध्यात्मिक आस्था का अनूठा संगम
- तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद
- हूती के हमलों के बाद अमेरिका ने दूतावास कर्मियों को सऊदी अरब छोड़ने काे कहा
- डीपसीक ने AI रेस को बढ़ावा देने के लिए $15 बिलियन का फंड इकट्ठा किया
- सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट की हैट्रिक, क्रूड ऑयल बना वजह
- ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में बिकवाली का दबाव
- एशियाई पैरा खेल: ऊंची कूद में भारत का क्लीन स्वीप, शैलेश को स्वर्ण, वरुण को रजत और राहुल को कांस्य
- वनडे विश्व कप 2027 का क्वालिफायर प्लेऑफ नेपाल में , दिसंबर में काठमांडू में खेले जाएंगे मुकाबले
तकनीकी सुरक्षा कारणों से नेपाल की अधिकांश सरकारी वेबसाइटें बंद














