मुंबई, 23 अक्टूबर अभिनेता प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म 'कल्कि 2898 एडी 2' के निर्माताओं ने प्रशंसकों को खास तोहफा दिया है। फिल्म के सेट से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें प्रभास एक बार फिर भैरव के किरदार में नजर आ रहे हैं।
इस झलक ने फिल्म के सीक्वल को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है। निर्माताओं ने प्रभास को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें भारतीय सिनेमा का सुपरहीरो और हर पीढ़ी का पसंदीदा सितारा बताया।
जारी वीडियो में प्रभास फिल्म के सेट पर दिखाई दे रहे हैं, जहां निर्देशक नाग अश्विन उन्हें एक दृश्य के लिए निर्देश देते नजर आते हैं। पर्दे के पीछे की यह झलक फिल्म की शूटिंग की एक छोटी सी तस्वीर पेश करती है। 'कल्कि 2898 एडी' में भैरव के किरदार में प्रभास के अंदाज, एक्शन और स्वैग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। ऐसे में उनके इस किरदार की वापसी ने सीक्वल को लेकर प्रशंसकों की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी और इससे जुड़ी अन्य जानकारियों को फिलहाल गोपनीय रखा गया है।
नाग अश्विन के निर्देशन में बनी 'कल्कि 2898 एडी' वर्ष 2024 में रिलीज हुई थी। फिल्म में प्रभास के साथ अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं। भारतीय पौराणिक कथाओं और भविष्य की काल्पनिक दुनिया को जोड़ने वाली इस फिल्म को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। फिल्म ने इस साल दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी अपने नाम किए। अब प्रशंसकों को इसके अगले भाग का इंतजार है, जिसमें प्रभास एक बार फिर भैरव के रूप में नजर आएंगे।
Breaking News
- एशियाई पैरा गेम्स: भारत ने 30 स्वर्ण पदकों सहित कुल 114 पदकों के साथ अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
- राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने समोआ और नाओएरो का दौरा किया, द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत किया
- एकता और सहयोग का प्रतीक संयुक्त राष्ट्र
- रक्षा सचिव के मुताबिक, भारत यूरोप को हथियार निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बनकर उभरा है।
- नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान होना चाहिए: आदित्यनाथ
- कोलकाता के दमदम एयरपोर्ट पर मिला धमकी भरा पर्चा, छानबीन में नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
- Explainer: PHP की गंभीर सुरक्षा खामियों से ग्लोबल साइबर अलर्ट, वेबसाइटों की सुरक्षा पर खतरा
- चाय पीने से हो सकते हैं कौन से नुकसान
- घर पर बनाएं कुरकुरी मिस्सी रोटी, ढाबे जैसा मिलेगा स्वाद
- उड़ता तीर रिव्यू: अतरंगी कहानी, कड़क डायलॉग्स और कॉमेडी के ताबड़तोड़ सरप्राइज
प्रभास के जन्मदिन पर मेकर्स का सरप्राइज, 'कल्कि 2898 एडी 2' में भैरव की वापसी















