नई दिल्ली, 26 अक्टूबर ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान भारी गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का माहौल बना रहा और प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बंद हुए। वहीं एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। यहां कुछ प्रमुख बाजारों में रिकवरी और बढ़त बनी हुई है, तो कुछ सूचकांक गिरावट के साथ संघर्ष करते नजर आ रहे हैं।
अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले सत्र में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज पूरे सत्र में दबाव में काम करने के बाद 652.82 अंक यानी 1.23 प्रतिशत गिरकर 52,215.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 39.75 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की गिरावट दर्ज करते हुए 7,623.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके साथ ही नैस्डैक कंपोजिट भी लगातार दबाव में काम करने के कारण 53.52 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,955.34 अंक के स्तर पर आ गया। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज सुबह फिलहाल 123.54 अंक यानी 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 52,338.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का माहौल बना रहा, जिसके कारण प्रमुख सूचकांक कमजोरी के साथ बंद हुए। जर्मनी का डीएएक्स इंडेक्स 190.10 अंक यानी 0.75 प्रतिशत लुढ़क कर 25,181.65 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह फ्रांस के सीएसी 40 इंडेक्स ने 28.44 अंक यानी 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,782.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा ब्रिटेन का एफटीएसई 100 इंडेक्स बिना किसी बदलाव के 10,690.36 अंक के स्तर पर पूरी तरह सपाट बंद हुआ।
एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के नौ प्रमुख बाजार में से दो के सूचकांक आज मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि छह सूचकांकों में गिरावट की वजह से लाल निशान बना हुआ है। ताइवान के स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से ताइवान वेटेड इंडेक्स में आज कोई हलचल नहीं है और यह 46,041.43 के स्तर पर ठहरा हुआ है। भारतीय बाजार के लिए शुरुआती संकेत देने वाले गिफ्ट निफ्टी में आज सुबह अमेरिकी बाजारों की मंदी का असर साफ साफ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 99 अंक यानी 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,509 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार में मची मंदी के असर से जापान के बाजार में आज बिकवाली देखी जा रही है। यहां निक्केई 225 इंडेक्स आज गिरावट के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 243.16 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मंदी के साथ गिर कर 62,450 अंक के स्तर पर आ गया है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स भी आज गिरावट के साथ लाल निशान में है। फिलहाल यह सूचकांक 23.78 अंक यानी 0.44 प्रतिशत फिसल कर 5,398.38 अंक के स्तर पर आ गया है।
वहीं, हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स आज अमेरिकी मंदी को दरकिनार कर मजबूती दिखा रहा है। फिलहाल यह सूचकांक 98.63 अंक यानी 0.43 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,192 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके विपरीत दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में आज मुनाफावसूली का रुख बना हुआ नजर आ रहा है। मुनाफावसूली की वजह से बने बिकवाली के दबाव के कारण फिलहाल यह इंडेक्स 38.62 अंक यानी 0.70 प्रतिशत फिसल कर 5,511.68 अंक के स्तर पर आ गया है।
इसी तरह थाईलैंड के सेट कंपोजिट इंडेक्स में आज सुधार देखने को मिल रहा है। फिलहाल यह 6.42 अंक यानी 0.41 प्रतिशत की मजबूती के साथ 1,569.09 अंक के स्तर पर आ गया है। दूसरी ओर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स में आज बिकवाल हावी नजर आ रहे हैं, जिसके चलते यह सूचकांक 57.01 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की भारी कमजोरी के साथ 5,382.25 अंक के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी आज मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में है। फिलहाल यह सूचकांक 6.56 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,683.92 अंक के स्तर पर बना हुआ है
Breaking News
- एआई चिप खरीदने के लिए स्पेसएक्स ने जुटाई 40 अरब डॉलर की कर्ज फंडिंग
- कुसुम खाने के फायदे: सेहत के लिए क्यों फायदेमंद माना जाता है कुसुम
- इन चीजों से दूर ही रहें गठिया के मरीज
- Bigg Boss 20 में खत्म हुआ मैरी कॉम का सफर
- बिहार की पहाड़ियों पर फिदा हुए फुकरा इंसान और नेहा धूपिया, रोडीज की शूटिंग के बाद बोले- फिर आएंगे
- 'जेलर 2' की टक्कर में ‘उड़ता तीर’ की कमाई पर लगा ब्रेक
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लागू जीएसटी देश का सबसे बड़ा कर सुधार : वित्त मंत्री
- दुर्ग जिले में सड़क चौड़ीकरण कार्य हेतु विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
- 5 साल तक हर महीने 4000 रुपये का निवेश करने पर आपको मिलेगा 2.85 लाख
- पीयूष गोयल ने रॉटरडैम पोर्ट का दौरा किया, भारत-नीदरलैंड के मजबूत व्यापारिक संबंधों पर चर्चा की
ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत, एशिया में मिला-जुला कारोबार















