Breaking News

कल आएगा अजवा प्रोजेक्ट्स का पब्लिक इश्यू, 2 नवंबर को होगा शेयरों का अलॉटमेंट


व्यापार 27 October 2026
post

कल आएगा अजवा प्रोजेक्ट्स का पब्लिक इश्यू, 2 नवंबर को होगा शेयरों का अलॉटमेंट

नई दिल्ली, 27 अक्टूबर  । सिविल कंस्ट्रक्शन सेक्टर की कंपनी अजवा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड का 38.05 करोड़ रुपये का आईपीओ कल सब्सक्रिप्शन के लिए लॉन्च किया जाएगा। इस आईपीओ में निवेशक 30 अक्टूबर तक बोली लगा सकते हैं। इश्यू की क्लोजिंग के बाद 2 नवंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा, जबकि 3 नवंबर को अलॉटेड शेयर सफल निवेशकों के डीमैट अकाउंट में क्रेडिट कर दिए जाएंगे। इसी दिन जिन निवेशकों को शेयर का अलॉटमेंट नहीं हुआ होगा, उनके लिए रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। कंपनी के शेयर 4 नवंबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के एसएमई प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हो सकते हैं।

यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है और इसमें निवेश करने के लिए 203 रुपये प्रति शेयर का मूल्य तय किया गया है, जबकि लॉट साइज 600 शेयरों का है। रिटेल इन्वेस्टर्स इस इश्यू में कम से कम 2 लॉट यानी 1,200 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 2,43,600 रुपये का निवेश करना होगा। इसके अलावा गैर-संस्थागत (हाई नटेवर्थ इंडिविजुअल) निवेशक कम से कम 3 लॉट यानी 1,800 शेयरों के लिए 3,65,400 रुपये की बोली लगा सकते हैं।

इस आईपीओ के तहत 10 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 18,74,400 शेयर जारी किए जा रहे हैं। इसमें 30.45 करोड़ रुपये मूल्य के 15 लाख नए शेयर जारी किए जा रहे हैं, जबकि प्रमोटरों द्वारा 7.60 करोड़ रुपये मूल्य के 3,74,400 शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए की जा रही है। आईपीओ में ओएफएस के जरिये जुटाई गई पूरी रकम बेचने वाले प्रमोटर्स के पास जाएगी।

इस आईपीओ में मार्केट मेकर श्रेणी के लिए 94,800 शेयर अलग रखने के बाद नेट ऑफर में से नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (एनआईआई) के लिए 50.03 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व किया गया है। इसके अलावा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए 49.97 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रखा गया है। इस पूरे इश्यू के लिए वेल्थ माइन नेटवर्क्स लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर बनाया गया है, जबकि केफिन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही प्रभात फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड कंपनी के मार्केट मेकर के रूप में काम करेगी।

इस आईपीओ में नए शेयरों की बिक्री से जुटाए गए फंड में से 8.10 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कंपनी प्लांट व मशीनरी और ट्रांसपोर्टेशन व्हीकल खरीदने के साथ ही परिसंपत्तियां खरीदने के लिए अपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर से जुड़ी जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगी। इसके अलावा 9.35 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया कर्जों के रीपेमेंट और प्रीपेमेंट के लिए किया जाएगा। इसी तरह चार करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने के लिए और शेष बची हुई राशि सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों को पूरा करने व आईपीओ खर्चों की भरपाई करने के लिए उपयोग की जाएगी।

अजवा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की वित्तीय स्थिति की बात करें, तो कंपनी द्वारा जमा किए गए दस्तावेजों में दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी की वित्तीय सेहत में पिछले वित्त वर्षों के दौरान शानदार सुधार हुआ है। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 2.95 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ (प्रॉफिट आफ्टर टैक्स) हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 3.28 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 65 प्रतिशत की शानदार बढ़त के साथ 5.42 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी 30 जून 2026 तक कंपनी को 1.56 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हो चुका था।

इस दौरान कंपनी की राजस्व प्राप्ति में भी लगातार भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी को 34.38 करोड़ रुपये का कुल राजस्व (टोटल इनकम) प्राप्त हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 36.87 करोड़ रुपये हो गया और अगले वित्त वर्ष 2025-26 में 32 प्रतिशत की मजबूत बढ़त के साथ 48.56 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी 30 जून 2026 तक कंपनी को 12.44 करोड़ रुपये का कुल राजस्व प्राप्त हो चुका था।

इस अवधि में कंपनी के विस्तार के साथ उस पर लदे कर्ज के बोझ में मिला-जुला रुख देखने को मिला है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी पर कुल 10.85 करोड़ रुपये का कर्ज था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में घटकर 7.96 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। हालांकि, अगले वित्त वर्ष 2025-26 में यह दोबारा बढ़कर 12.52 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी 30 जून 2026 तक कंपनी पर कुल 13.84 करोड़ रुपये का कर्ज दर्ज किया गया था।

कंपनी की कुल संपत्ति (टोटल एसेट्स) में भी इस दौरान मजबूती बनी रही। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी की कुल संपत्ति 25 करोड़ रुपये के स्तर पर थी, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 25.57 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 में और बढ़त के साथ 36.37 करोड़ रुपये हो गई। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अंत यानी 30 जून 2026 तक कंपनी की कुल संपत्ति 41.97 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

रिजर्व और सरप्लस की बात करें तो कंपनी ने इस मोर्चे पर भी लगातार मजबूती हासिल की है। वित्त वर्ष 2023-24 के अंत में कंपनी का रिजर्व और सरप्लस 8.81 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 के अंत में 8.29 करोड़ रुपये रहने के बाद अगले वित्त वर्ष 2025-26 के अंत में बढ़कर 13.71 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही यानी 30 जून 2026 तक यह और बढ़कर 15.27 करोड़ रुपये हो चुका था।

इस अवधि में कंपनी के नेटवर्थ में भी लगातार इजाफा दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का नेटवर्थ 8.90 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 12.29 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 17.71 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अंत यानी 30 जून 2026 तक कंपनी का नेटवर्थ 19.27 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

इसी तरह कंपनी का ईबीआईटीडीए (अर्निंग बिफोर इंट्रेस्ट, टैक्सेज, डिप्रेशिएशंस एंड एमॉर्टाइजेशन) वित्त वर्ष 2023-24 में 5.68 करोड़ रुपये के स्तर पर था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 6.41 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2025-26 में और बढ़कर 9.03 करोड़ रुपये हो गया। मौजूदा वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के अंत यानी 30 जून 2026 तक कंपनी का ईबीआईटीडीए 2.45 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.