धमतरी, 03 नवंबर । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन में सियान गुड़ी के वरिष्ठजनों ने अपनी शानदार सामूहिक प्रस्तुति से लोकसंस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। समाज कल्याण विभाग, जिला धमतरी के मार्गदर्शन में जननी सेवा संस्थान, अर्जुनी द्वारा संचालित सियान गुड़ी (डे-केयर सेंटर) के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक राज्योत्सव में सहभागिता निभाते हुए छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला और पारंपरिक संस्कृति का जीवंत प्रदर्शन किया।
सोमवार देर शाम आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वरिष्ठजनों ने छत्तीसगढ़ी लोकगीतों की मधुर धुन पर सामूहिक लोकनृत्य प्रस्तुत किया। उनकी ऊर्जा, तालमेल और उत्साह देखकर दर्शक भी मंत्रमुग्ध हो गए। प्रस्तुति में छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के मिश्रण के साथ सुआ नृत्य, गौर-गौरी नृत्य और राउत नाचा की मनमोहक झलक देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा और लोकगीतों की लय पर थिरकते वरिष्ठजनों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और लोकपरंपराओं के प्रति आत्मीय लगाव प्रदर्शित किया।
इस सांस्कृतिक प्रस्तुति में रामकुवर साहू, बिसाहिन देवांगन, लछवनतिन साहू, यशोदा साहू, गीता साहू, रेणुका केशरवानी, कावला कौशल, विष्णु प्रसाद, अशोक साहू, ढेलू राम साहू, सुशील केशरवानी, जगदेव साहू, भागीरथी साहू, बाबूलाल साहू, रेमुन साहू, राम बाई एवं शशिप्रभा दुबे सहित अन्य वरिष्ठजनों ने भाग लिया। आयोजन में जननी सेवा संस्थान की सहयोग अध्यक्ष अन्नपूर्णा (अश्विनी) गजेंद्र, दिव्या साहू, दानवीर गजेंद्र, उमराव साहू, सती सेन, दुलारी पटेल, तुलसी साहू, चैतांशु राजा, दिव्य प्रकाश गजेंद्र, कुणाल देवांगन, प्रशांत साहू और घनेंद्र चक्रधारी ने सहयोग दिया। कार्यक्रम का संयोजन शेष नारायण गजेंद्र ने किया। राज्योत्सव में वरिष्ठजनों की इस प्रस्तुति ने साबित कर दिया कि कला, संस्कृति और प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनका जोश और उमंग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
वरिष्ठजनों का बढ़ता है आत्मविश्वास : शेष नारायण गजेंद्र
सियानगुड़ी के सदस्य शेष नारायण गजेंद्र ने बताया कि सियान गुड़ी का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को सामाजिक, सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर सक्रिय एवं आनंदमय जीवन के लिए प्रेरित करना है। ऐसे आयोजनों में सहभागिता से वरिष्ठजनों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।
Breaking News
- राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री साय और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की हुई महत्वपूर्ण मुलाकात
- बस्तर अंचल में विकास और शांति की नई बयार- मंत्री श्री केदार कश्यप
- भारत और अमेरिका के बीच पांचवें ‘टाइगर ट्रायम्फ’ अभ्यास की शुरुआत, आपदा राहत अभियानों पर रहेगा जोर
- रायपुर : राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी वैज्ञानिक खोजों और आधुनिक तकनीक का आकर्षण
- निर्धारित गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
- इन चीजों से दूर ही रहें गठिया के मरीज
- रायपुर : राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के मुख्य आतिथ्य में सूरजपुर में जिला स्तरीय समारोह का शुभारंभ
- रायपुर : मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
- माधुरी के हिट गाने की धुन पर भोजपुरी का धमाल, नीलकमल के ‘पगली देखावे अगरबत्ती’ को मिले 39.60 करोड़ व्यूज
- बायोफार्मा स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा
उम्र को मात दे रहा वरिष्ठजनों का उत्साह, राज्योत्सव में लोकनृत्य की सामूहिक प्रस्तुति ने मोहा मन












