Breaking News

अमेरिका की एक एयर स्ट्राइक और फिर से टूट गए सोना-चांदी, सिल्वर वायदा 1.80 लाख के नीचे आई


व्यापार 03 November 2026
post

अमेरिका की एक एयर स्ट्राइक और फिर से टूट गए सोना-चांदी, सिल्वर वायदा 1.80 लाख के नीचे आई

सोमवार को आई तेजी के बाद सोने-चांदी की कीमतों में फिर से गिरावट आ गई है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर दोनों धातुएं बड़ी गिरावट के साथ ट्रेड करती दिखी हैं। वहीं, वैश्विक बाजार में भी कीमतें काफी गिर गई हैं। घरेलू वायदा बाजार में मंगलवार सुबह सोने का वायदा भाव गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखाई दिया। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 0.90 फीसदी या 1261 रुपये की गिरावट के साथ 1,38,925 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी में आई भारी गिरावट

चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कीमतें 1.80 लाख रुपये से नीचे आ गई हैं। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी 2.47 फीसदी या 4540 रुपये की गिरावट के साथ 1,79,239 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।

वैश्विक बाजार में भी सोने के भाव काफी नीचे आ गए हैं। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.84 फीसदी या 33.30 डॉलर की गिरावट के साथ 3,936.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, गोल्ड स्पॉट 0.55 फीसदी या 21.66 डॉलर की गिरावट के साथ 3,924.67 डॉलर प्रति औंस पर आ गया।

चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट

चांदी की वैश्विक कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 2.43 फीसदी या 1.24 डॉलर की गिरावट के साथ 49.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। वहीं, सिल्वर स्पॉट 2.17 फीसदी या 1.10 डॉलर की गिरावट के साथ 49.53 डॉलर प्रति औंस रह गया है।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.