नई दिल्ली, 14 नवंबर जवाहरलाल नेहरू के चुनिंदा कार्यों पर आधारित डिजिटल अभिलेखागार ‘नेहरूआर्काइव डॉट इन’ को पहले वर्ष में 10 लाख से अधिक विशिष्ट आगंतुक मिले हैं और इसके पेज 40 लाख से अधिक बार देखे गए हैं।
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर अभिलेखागार के एक वर्ष पूरे होने पर यह जानकारी साझा की। रमेश ने बताया कि इस डिजिटल संग्रह में वर्ष 1903 से 1964 तक की अवधि को समेटने वाले जवाहरलाल नेहरू के चुनिंदा कार्यों के 100 खंड उपलब्ध हैं। इनमें करीब 77 हजार पृष्ठ, 34 हजार से अधिक पाठ दस्तावेज और 3,000 से अधिक तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 20वीं सदी के भारत को समझने के लिए यह संग्रह महत्वपूर्ण प्राथमिक स्रोत है।
उन्होंने कहा कि यह डिजिटल अभिलेखागार स्मार्टफोन के अनुकूल है और इसमें सामग्री को आसानी से खोजने, निःशुल्क डाउनलोड करने तथा अनुवाद करने की सुविधा है। इसे इंटरनेट उपयोगकर्ताओं, विशेषकर युवाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। आम लोगों, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, इतिहासकारों, पत्रकारों और नेहरू के प्रशंसकों के साथ उनके आलोचकों ने भी इसमें रुचि दिखाई है।
रमेश ने कहा कि अभिलेखागार के अगले संस्करण ‘नेहरूआर्काइव@2’ में चुनिंदा कार्यों के अलावा भारत और विदेश के कई अन्य स्रोतों से नेहरू से संबंधित सामग्री शामिल की जाएगी। इसमें पत्र, तस्वीरें, दस्तावेज, पुस्तकें, फिल्में, ऑडियो रिकॉर्डिंग और नेहरू के जीवनकाल में प्रकाशित कार्टून व रेखाचित्र भी होंगे।
उन्होंने कहा कि नेहरूआर्काइव डॉट इन जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल फंड की पहल है। इस फंड के ट्रस्ट डीड पर 21 दिसंबर 1964 को तत्कालीन उप राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन और प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री सहित 30 अन्य प्रतिष्ठित लोगों ने हस्ताक्षर किए थे। रमेश ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की ओर से जारी अपील का भी उल्लेख किया।
रमेश ने अपने पोस्ट में नेहरू की विरासत को लेकर आरोप लगाया कि नेहरू की छवि खराब करने और उनकी आलोचना करने के प्रयास किए जाते हैं। डिजिटल अभिलेखागार नेहरू की विरासत को संरक्षित करने, उसकी रक्षा करने और उसे व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
Breaking News
- उप मुख्यमंत्री ने पथ विक्रेताओं से किया संवाद, नगरीय प्रशासन विभाग और सूडा द्वारा स्वनिधि महोत्सव का आयोजन
- अंबिकापुर : कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वास्थ्य विभाग की ली समीक्षा बैठक
- रायपुर : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
- विशेष पिछड़ी जनजातियों के गांवों तक पहुँच रही है विकास की रोशनी
- रायपुर पश्चिम जोन पुलिस का बदमाशों के खिलाफ दो दिवसीय अभियान, 106 की हुई चेकिंग
- 1,000 से अधिक युद्धबंदी लौटेंगे घर! रूस-यूक्रेन के बीच अब तक की सबसे बड़ी अदला-बदली पर सहमति
- आखिर 30 साल से गंजे क्यों रहते हैं Vishal Dadlani? बोले- मैंने कसम खा ली
- 'पुष्पा' जैसा तस्करी का खेल, 'धुरंधर' जैसा अंडरकवर मिशन, धनुष की 'OM' का ट्रेलर रिलीज
- JMM नेता बोले- दोषी पाए जाने पर विधायक भूषण बाड़ा पर होगी सख्त कार्रवाई, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
- मेकेदाटू बांध पर कर्नाटक-तमिलनाडु में टकराव, डीके शिवकुमार बोले- कोई नहीं रोक सकता निर्माण, तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने जताई आपत्ति
एक साल में नेहरू डिजिटल अभिलेखागार पहुंचे 10 लाख से अधिक विशिष्ट आगंतुक















