Breaking News

छोटी प्याज के दाम 170 रुपये किलो पार, 20 साल बाद टूटा रिकॉर्ड


व्यापार 19 November 2026
post

छोटी प्याज के दाम 170 रुपये किलो पार, 20 साल बाद टूटा रिकॉर्ड

तमिलनाडु में छोटी प्याज (सांभर प्याज) की कीमतें बढ़ गई हैं. इससे आम लोगों की रसोई का बजट बिगड़ गया है. पिछले 20 वर्षों में पहली बार छोटी प्याज के दाम इस स्तर पर पहुंचे हैं. दीपावली के दौरान थोक बाजार में कीमत 180 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी, जबकि खुदरा बाजार में ग्राहकों को 200 रुपये प्रति किलो तक चुकाने पड़े. हालांकि, त्योहार के बाद कीमतों में करीब 30 रुपये की गिरावट आई है.

बाजार में छोटी प्याज की कीमतें बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कम आवक बताई जा रही है. थंगराज के अनुसार, फिलहाल तिरुचिरापल्ली मंडी में प्रतिदिन करीब 50 टन छोटी प्याज पहुंच रही है. यह प्याज पेरम्बलूर, थुरैयूर, नमक्कल और आसपास के दूसरे इलाकों से आ रही है. मांग के मुकाबले सीमित आपूर्ति के कारण कीमतों पर दबाव बना हुआ है.

त्योहार के बाद छोटी प्याज की कीमतों में कुछ राहत जरूर मिली है. थंगराज ने बताया कि दीपावली के बाद थोक भाव में करीब 30 रुपये प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है. फिलहाल छोटी प्याज का अधिकतम थोक भाव 150 रुपये प्रति किलो चल रहा है. हालांकि, खुदरा बाजार में ग्राहकों को अभी भी राहत नहीं मिली है.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.