रायपुर, 19 नवंबर छत्तीसगढ़ सरकार श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। इन योजनाओं के माध्यम से श्रमिक परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी कड़ी में रायपुर के गुढ़ियारी निवासी जागेश्वरी ध्रुव को मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है।
श्रीमती ध्रुव का पिछले तीन वर्षों से श्रम कार्ड बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उन्हें श्रम विभाग के माध्यम से योजना की जानकारी मिली थी। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की सहायता राशि 2 नवंबर को उनके बैंक खाते में प्राप्त हुई। यह राशि उनके परिवार के लिए बड़ी मदद साबित हुई है।
जागेश्वरी बताती हैं कि, वे इस राशि का उपयोग बच्चे के पालन-पोषण में कर रहीं है। यह राशि बच्चे के बेहतर भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है।
जागेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ शासन श्रमिकों के हित में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रहा है और उनका लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रहा है।
Breaking News
- विश्व बाल दिवस : बदलती दुनिया में बचपन की चुनौतियां और अधिकारों की नई उम्मीदें
- बर्ड फ्लू पर भारत का स्वदेशी वार: शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में लॉन्च की पहली स्वदेशी H5N1 वैक्सीन
- जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 23 नवम्बर को
- रायपुर : 24वीं राज्यस्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- महासमुंद : बारिश की संभावना को देखते हुए धान की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करें – कलेक्टर श्री विनय लंगेह
- रायपुर : पीएम स्वनिधि योजना में छत्तीसगढ़ को मिले पांच राष्ट्रीय पुरस्कार, फास्टेस्ट मूवर्स श्रेणी में देश में पहला स्थान
- हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के रियाद में टावर पर ड्रोन हमले की ज़िम्मेदारी ली
- एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बांग्लादेश के अधिकारियों से गारमेंट वर्कर्स और यूनियन लीडर्स की गिरफ्तारी रोकने की अपील की
- एंथ्रोपिक ने IPO में $81 बिलियन जुटाए, पहली पब्लिकली लिस्टेड फ्रंटियर AI कंपनी बनी
- साबुत अनाज खाने के फायदे: सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं गेहूं, जौ, बाजरा और ओट्स, जानें इनके अद्भुत लाभ
श्रम विभाग की योजना बनी श्रमिक परिवार का सहारा














