दुनिया में क्रिकेट भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए, जिन्हें आज तक कोई नहीं तोड़ सका है। एक ऐसा ही महारिकॉर्ड उन्होंने आज ही के दिन 20 नवंबर को 17 साल पहले बनाया था, जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच के दौरान अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 30,000 हजार रन पूरे किए थे। आज तक दुनिया का कोई भी बल्लेबाज उस माइलस्टोन तक नहीं पहुंच सका है। हालांकि टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके भारत की रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली इस मील के पत्थर के काफी करीब पहुंच चुके हैं और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक वह इस बड़े मुकाम को हासिल कर सकते हैं।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने सभी इंटरनेशन फॉर्मेट में 1989 से 2013 के बीच अपने करियर में कुल 664 मैच खेले। इन मैचों की 782 पारियों में उन्होंने 34,357 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 100 शतक और 164 अर्धशतक आए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 248* रहा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले उन्होंने 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अहमदाबाद में खेले गए मैच में उन्होंने 20 नवंबर को 30 हजार इंटरनेशनल रन पूरे किए थे।















