Breaking News

दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर,


खेल 24 November 2026
post

दूसरे टेस्ट से पहले न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, स्टार तेज गेंदबाज हुआ बाहर,

दूसरे टेस्ट मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर चोटिल होने की वजह से दूसरे मुकाबले से बाहर हो गए हैं. न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. टिकनर की जगह मैट फिशर को टीम में शामिल किया गया है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च के हेगली ओवल मैदान पर खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले टिकनर का चोटिल होना कीवी टीम के लिए परेशानी बढ़ाने वाला है. उन्हें इसी सप्ताह वेलिंगटन में ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी.

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, क्राइस्टचर्च पहुंचने के बाद ब्लेयर टिकनर की फिटनेस जांच की जाएगी. इसके बाद ही उनकी वापसी को लेकर कोई फैसला लिया जाएगा. फिलहाल वह भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.

टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और उनके नाम 22 विकेट हैं. माना जा रहा था कि दूसरे टेस्ट में उन्हें जैकब डफी की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता था. डफी ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 33 ओवर गेंदबाजी करते हुए 201 रन खर्च किए थे.

ब्लेयर टिकनर के बाहर होने के बाद मैट फिशर को न्यूजीलैंड की टीम में जगह मिली है. फिशर भारत के खिलाफ वनडे और टी20 मैच भी खेल चुके हैं. वह क्राइस्टचर्च में टीम के साथ जुड़ेंगे.

फिशर ने इसी साल न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम में वापसी की थी. अब तक खेले 2 टेस्ट मैचों में उन्होंने 6 विकेट लिए हैं. इसके अलावा काउंटी क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने सरे की ओर से खेलते हुए 5 मैचों में 19 विकेट अपने नाम किए थे.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.