Breaking News

प्रियांश आर्य ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, छक्‍कों की बारिश कर बनाया SMAT के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर


खेल 24 November 2026
post

प्रियांश आर्य ने हिला डाली रिकॉर्ड बुक, छक्‍कों की बारिश कर बनाया SMAT के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर

सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी में मंगलवार 24 नवंबर को दिल्‍ली और तमिलनाडु के बीच बेहद ही रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी दिल्‍ली की ओर से सलामी बल्‍लेबाज प्रियांश आर्य ने जबरदस्‍त प्रदर्शन करते हुए छक्‍कों की बारिश के साथ महज 36 गेंदों पर शतक पूरा किया और इसके बाद भी गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्‍कोर बना डाला। उन्‍होंने 152 रन बनाते ही तिलक वर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

बता दें कि तिलक वर्मा ने राजकोट में हैदराबाद के लिए मेघालय के खिलाफ नवंबर 2024 सैयद मुश्‍ताक अली ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्‍कोर बनाया था। अब प्रियांश आर्य उनके रिकॉर्ड को तोड़ते हुए शीर्ष पर पहुंच गए हैं। इस लिस्‍ट में अब अभिषेक शर्मा ने 52 गेंदों पर 148 रन के साथ तीसरे स्‍थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, भारतीय टी20 कप्‍तान श्रेयस अय्यर टॉप-10 सूची में दो बार शामिल हैं। उन्‍होंने एक बार 147 रन और एक बार 130* रन की पारी खेली थी।

वहीं, मैच की बात करें तो दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए तमिलनाड़ के सामने निर्धारित 20 ओवर में 276 रनों का विशाल लक्ष्‍य रखा है। प्रियांश आर्य ने सिर्फ 68 गेंदों पर 7 चौके और 19 छक्‍कों की मदद से 181 रन की विस्‍फोटक पारी खेली है। वहीं, नीतीश राणा ने 18 और अनुज रावत ने 29 रन बनाए हैं।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.