Breaking News

कौन हैं पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट मोहम्मद जीशान, जो चीन की मदद से भेजे गए अंतरिक्ष


विदेश 25 November 2026
post

कौन हैं पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट मोहम्मद जीशान, जो चीन की मदद से भेजे गए अंतरिक्ष

पाकिस्तान अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने जा रहा है. 40 साल के पाकिस्तानी वायुसेना के विंग कमांडर मोहम्मद जीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन के जरिए अंतरिक्ष में जाने वाले पाकिस्तान के पहले एस्ट्रोनॉट बन गए हैं. वह चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहुंचने वाले पहले विदेशी नागरिक भी होंगे. चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी ने 24 नवंबर को मिशन के तीन सदस्यीय दल की घोषणा की थी. जिसके बाद 25 नवंबर को इन्हें अंतरिक्ष के लिए रवाना कर दिया गया.

मोहम्मद जीशान अली पाकिस्तान वायुसेना में विंग कमांडर हैं. उनकी उम्र 40 साल है और उन्हें विमान उड़ाने का अच्छा अनुभव है. सैन्य पायलट के तौर पर उनका अनुभव अंतरिक्ष यात्री के चयन में अहम रहा. इस भूमिका में कठिन उड़ान परिस्थितियों, तकनीकी संचालन और शारीरिक चुनौतियों से निपटने की क्षमता जरूरी होती है.

अप्रैल 2026 में जीशान अली और खुर्रम दाऊद को चीन में एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग के लिए चुना गया था. दोनों का चयन पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी SUPARCO और चीन की मानव अंतरिक्ष एजेंसी के बीच सहयोग कार्यक्रम के तहत हुआ.

अंतरिक्ष मिशन के लिए जीशान अली को चीन के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया. इसमें अंतरिक्ष यान का संचालन, वैज्ञानिक प्रयोग, आपात स्थिति से निपटने और अंतरिक्ष की परिस्थितियों के अनुकूल खुद को तैयार करने की ट्रेनिंग शामिल थी.

चीनी अंतरिक्ष यात्रियों और मिशन से जुड़े अधिकारियों से बातचीत के लिए उन्होंने मंदारिन (मैडरिन) भाषा भी सीखी. यह मिशन पाकिस्तान को मानव अंतरिक्ष उड़ान और अंतरिक्ष में वैज्ञानिक शोध का अनुभव हासिल करने का मौका देगा.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.