Breaking News

निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लाई सरकार


देश 25 November 2026
post

निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण के लिए प्रोत्साहन योजना लाई सरकार

नई दिल्ली, 25 नवंबर   केंद्र सरकार निर्माण एवं बुनियादी ढांचा उपकरण विनिर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की प्रोत्साहन योजना लेकर आई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज निर्माण एवं अवसंरचना उपकरण (सीआईई) विनिर्माण पारिस्थितिकी तंत्र योजना को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव ने राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य सीआईई और इसके पुर्जों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। योजना की अवधि 8 वर्ष (वित्त वर्ष 2026-27 से 2033-34 तक) होगी। योजना के दो घटक हैं, पहला बिक्री-आधारित प्रोत्साहन और सीआईई परीक्षण सुविधा।

ब्रिक्री आधारित प्रोत्साहन के तहत पात्र ओईएम और पुर्जा निर्माताओं के लिए पांच वर्षों में होने वाली अतिरिक्त बिक्री पर 13 से 8 प्रतिशत तक का श्रेणीबद्ध प्रोत्साहन दिया जाएगा। वहीं परीक्षण सुविधा के तहत एक समर्पित परीक्षण सुविधा स्थापित करने के लिए 375 करोड़ रुपये तक का अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी सीआईई इकोसिस्टम के निर्माण से घरेलू विनिर्माण क्षमताओं को मजबूती मिलेगी। सप्लाई चेन की सुरक्षा बेहतर होगी और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी। साथ ही वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बढ़ोतरी होगी।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.