Breaking News

सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा का एकतरफा कब्जा, 19 में से 18 सीटें जीतीं


देश 27 November 2026
post

सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा का एकतरफा कब्जा, 19 में से 18 सीटें जीतीं

सोलापुर जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के चुनाव में भाजपा समर्थित पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। संचालक मंडल की कुल 19 सीटों में से 18 पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार विजयी रहे, जबकि मोहिते पाटिल पैनल को सिर्फ एक सीट मिली। इस जीत के साथ बैंक के संचालक मंडल में भाजपा का दबदबा कायम हो गया है। चुनाव में सबसे ज्यादा चर्चा बैंकिंग समूह की सीट को लेकर रही। इस सीट पर पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख के बेटे मनीष देशमुख और मोहिते पाटिल पैनल के उम्मीदवार एवं शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष अमोल शिंदे के बीच कड़ा मुकाबला हुआ।

आखिरी दौर की मतगणना में मनीष देशमुख ने जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। इस दौरान मनीष देशमुख के समर्थकों ने पार्टी में हाल ही में शामिल हुए कुछ नेताओं पर भितरघात करने का आरोप लगाया। समर्थकों ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मामले पर ध्यान देने की मांग भी की। हालांकि जीत के बाद मनीष देशमुख ने कहा कि सभी नेताओं ने उनकी मदद की। चुनाव बेहद सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। बैंकिंग समूह को छोड़कर अन्य सभी समूहों में भाजपा समर्थित पैनल के उम्मीदवारों को एकतरफा जीत मिली

मोहिते पाटिल पैनल से अर्जुनसिंह मोहिते पाटिल ने मालशिरस सोसायटी सीट पर जीत हासिल की। इस तरह पैनल को कुल 19 में से सिर्फ एक सीट मिली।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.