Breaking News

ईरान के ऊर्जा संकट पर अमेरिकी वित्त मंत्री का पेजेश्कियान पर तंज


विदेश 28 November 2026
post

ईरान के ऊर्जा संकट पर अमेरिकी वित्त मंत्री का पेजेश्कियान पर तंज

ईरान में गहराते ऊर्जा संकट के बीच अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के बिजली-ऊर्जा बचाने के संदेश पर तंज कसा है। मंद रोशनी और बिना हीटिंग वाले दफ़्तर में काम करते पेज़ेश्कियान से जुड़ी रिपोर्ट पर बेसेंट ने शुक्रवार (स्थानीय समय) को एक्स पर लिखा, “बहुत बढ़िया। आपकी सर्दियां शानदार हों।”

रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के सबसे बड़े तेल और प्राकृतिक गैस भंडारों में से कुछ ईरान के पास हैं। इसके बावजूद वह अमेरिकी प्रतिबंधों और नौसैनिक नाकेबंदी के बीच ऊर्जा संकट झेल रहा है

पेजेश्कियान लगातार कहते रहे हैं कि बाहरी दबाव ईरान का विकास नहीं रोक सकता। सरकारी समाचार एजेंसी इरना के अनुसार, गुरुवार को एक नई शहरी ट्रेन लाइन के पहले चरण के उद्घाटन पर उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और युद्ध से हालात कठिन हुए, लेकिन देश की प्रगति नहीं रुकी। उन्होंने लोगों से मतभेद भुलाकर घरेलू ताकत और जनभागीदारी के सहारे आगे बढ़ने की अपील की।

बुधवार रात और गुरुवार सुबह रज़ावी खुरासान प्रांत के दौरे में भी उन्होंने कहा कि ईरानी अपने देश की रक्षा में डटे रहेंगे और अमेरिका या इज़राइल के दबाव में नहीं झुकेंगे।

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.