Breaking News

WTC में जायसवाल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बुमराह-सिराज के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय


खेल 28 November 2026
post

WTC में जायसवाल ने तोड़ा कोहली का रिकॉर्ड, बुमराह-सिराज के बाद ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय

न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च टेस्ट में भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही. मेजबान टीम को पहली पारी में 356 रन पर समेटने के बाद भारत बल्लेबाजी करने उतरा, लेकिन पहले ही ओवर में यशस्वी जायसवाल अपना विकेट गंवा बैठे. मैट हेनरी ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. इस एक विकेट के साथ जायसवाल के नाम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

आउट करने के लिए मैट हेनरी ने शुरुआत से ही रणनीति बनाई. उन्होंने राउंड द विकेट से गेंदबाजी करते हुए पहले पांच गेंदें ऑफ स्टंप के बाहर रखीं. जायसवाल ने इन गेंदों पर ज्यादा जोखिम नहीं लिया. उन्हें लगा कि गेंद लगातार बाहर जा रही है और वह आसानी से छोड़ सकते हैं.

लेकिन हेनरी की योजना कुछ और थी. ओवर की आखिरी गेंद उन्होंने सीधे स्टंप की लाइन में, थोड़ी फुल लेंथ पर डाली. गेंद पिच से मूव हुई और जायसवाल उसे समझ नहीं पाए. उनका बल्ला गेंद तक नहीं पहुंचा और गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई. भारत को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा और जायसवाल बिना खाता खोले वापस लौट गए.

न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 356 रन बनाए. दूसरे दिन शनिवार को कीवी टीम ने सुबह पांच विकेट पर 246 रन से आगे खेलना शुरू किया और 116.3 ओवर में 356 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. न्यूजीलैंड की ओर से टॉम ब्लंडेल ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. उन्होंने 211 गेंदों का सामना किया. भारतीय गेंदबाजों में आकाशदीप ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 रन देकर पांच विकेट झटके.

You might also like!


Channel not found or invalid API Key.